विवाहिता की आत्महत्या मामले में पति और सास 3 दिन की पुलिस रिमांड पर
HNN/ काँगड़ा
विवाहिता की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किए गए पति और सास को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दोनों पर ही विवाहिता की हत्या करने के आरोप लगे हैं। बता दें कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के खोली गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला की शादी करीब 4 वर्ष पहले हुई थी।
परिजनों ने आरोप लगाया था कि पति उनकी बेटी को तंग करता था, जिसके चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति अजय और उसकी सास को हिरासत में लिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि विवाहिता की आत्महत्या मामले में महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करेगी।