लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधानसभा निर्वाचन-2022 की मतगणना सुबह इतने बजे से होगी शुरू, सबसे पहले…

PRIYANKA THAKUR | 4 दिसंबर 2022 at 2:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

सदर हलके में विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना के लिए तैनात अधिकारियों को राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में प्रथम अभ्यास करवाया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने कहा कि मंडी जिले के सदर हलके में 8 दिसंबर को विधानसभा निर्वाचन-2022 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्ट बैलेट पेपर मतों की गणना की जाएगी। उसके बाद ईवीएम के मतों की गणना शुरू होगी।

उन्होंने विभागों के प्रतिनियुक्ति मतगणना स्टाफ को मतगणना संबंधी कई अहम जानकारियां व बारीकियां बताई। रितिका ने कहा कि 8 दिसंबर को सुबह कड़ी सुरक्षा निगरानी में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रुम से निकालकर बूथ वाईज मतगणना अधिकारियों के टेबल पर पहुंचाई जाएंगी। मतगणना अधिकारी ईवीएम को एजेंटों की उपस्थिति में सबसे पहले कंट्रोल यूनिट सील को चैक कराएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बाद में रिजल्ट का बटन दबाकर उम्मीदवार के नाम सहित मशीन में दर्शाए जाने वाले मतों का रिजल्ट दिखाएंगे। एसडीएम ने कहा कि हरेक दो राउंड के बाद पर्यवेक्षक रैंडमली एक या दो ईवीएम मशीनों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि ईवीएम मत गणना पूरी होने के बाद पांच पोलिंग स्टेशनों की वीवीपैट मशीनों में जमा मत पचिर्यों की गिनती भी की जाएगी। मतगणना के दिन ईवीएम स्ट्रांग रूम से 100 मीटर के दायरे में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

पोस्ट बैलेट पेपर मतगणना में सावधानी बरती जाए
एसडीएम ने कहा कि पोस्ट बैलेट पेपर के मतों की गणना का काम मतगणना अधिकारियों का रहेगा। वे सावधानीपूर्वक मतों की गणना करने का कार्य करेंगे और मतों को अमान्य घोषित करने का अंतिम निर्णय निर्वाचन अधिकारी का पर्यवेक्षक की निगरानी में रहेगा। पोस्ट बैलेट पेपर के मतों की गणना के दौरान 25-25 मतों के बंडल तैयार किए जाएंगे।

दूसरी रिहर्सल 6 दिसंबर को
रितिका जिदंल ने कहा कि मंडी के वल्लभ महाविद्यालय में विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर दूसरी मतगणना संबंधी रिहर्सल 6 दिसंबर को प्रातः 11 बजे की जाएगी। मंडी सदर के 111 बूथों की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]