लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुन्ता में आयोजित “शिव नुआला” में भाग लिया 

PARUL | 29 अक्तूबर 2024 at 3:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भटियात नुआला  कमेटी को   दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान  

HNN/चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  भटियात नुआला  कमेटी द्वारा  गत साँय  (सोमवार को) सिहुन्ता में आयोजित  “शिव नुआला” में भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने  सभी क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि  की कामना को लेकर  महादेव शिव-शंकर  से प्रार्थना की। 

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अपने  संबोधन  में उन्होंने कहा कि  पारंपरिक नुआला पर्व   अब  अन्य जिलों में भी  प्रसिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि चंबा जिला में  “शिव नुआला” को लोग बड़ी  श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ  निजी एवं  सामूहिक रूप से आयोजित  करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात नुआला  कमेटी को सफल आयोजन के लिए  शुभकामनाएं    देते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से   दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का भी ऐलान किया । 

इस अवसर पर  एसडीएम पारस अग्रवाल, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम  कृष्ण चंद, अध्यक्ष भटियात नुआला  कमेटी मदनलाल , उपाध्यक्ष बलदेव शर्मा, सचिव मानसिंह  जारियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें