लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विद्युत विभाग ने बिजली चोरी करने पर वसूला जुर्माना

PARUL | 19 मई 2024 at 2:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में फतेहपुर के तहत रैहन में बिजली चोरी का मामला संज्ञान में आया है। विद्युत विभाग ने संबंधित ठेकेदार से 10 हजार 19 रुपये का जुर्माना वसूल किया। जानकारी के मुताबिक, रैहन में भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज की चुनावी रैली थी।

इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष रूप से पहुंचे थे। रैली स्थल के समीप ही एक टेंट लगा हुआ था, जिसमें एक ठेकेदार के कामगार विश्राम कर रहे थे। टेंट के भीतर पंखे और वाटर कूलर आदि चल रहे थे। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार को सूचना मिली थी कि रैहन ग्राउंड के पास विद्युत का अवैध तरीके से इस्तेमाल हो रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

टेंट हाऊस में रहने वाले लोगों ने अवैध रूप बिजली की सप्लाई ली हुई थी। सूचना मिलते ही विभाग ने कार्यवाही करते हुए जुर्माने की राशि वसूल करके बोर्ड के खाते में जमा करवा दी है। विद्युत उपमंडल रैहन के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]