विकास खंड मैहला में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
HNN/चंबा
जिला चंबा में विकास खंड मैहला क्षेत्र के जांघी में ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान निधिया राम पुत्र गोविंद राम निवासी गांव चठरा डाकघर जांघी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार निधिया राम राशन लेने के लिए डिपो में गया था।
जब वह सामान लेकर घर वापस जा रहा था तो फाट नामक स्थान के पास उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। व्यक्ति के गिरने पर उसके साथ जा रहे व्यक्तियों ने घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही परिजनों व मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने की है।