HNN/ राजगढ़
मंहगाई चरम पर, आम जन परेशान लेकिन सरकार नामकरण में व्यस्त है। कुछ राज्यों में चुनाव समाप्त होते ही फिर से महंगाई सरकार के काबू से बाहर निकल गई है। यह आरोप जिला कांग्रेस सिरमौर के प्रवक्ता दिनेश आर्य ने लगाते हुए कहा कि प्रदेश में उप चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिलने के बाद पूरे देश मे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम घटे ही नही स्थिर भी रहे। लेकिन अब कुछ राज्यों में चुनाव निपटते ही हर रोज पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
यही नही प्रदेश में सस्ते मूल्यों की दुकानों में प्रदान करवाया जा रहा राशन का मूल्य भी सरकार कम करने में असमर्थ रही है। हालत यह है कि अब प्रदेश की जनता का सरकार से मोह भंग हो गया है। उधर, प्रदेश सरकार के हाल यह है कि जिला सिरमौर के नेता जिला सिरमौर दौरे पर आए मुख्य मंत्री से विकास करवाने में नाकाम साबित हुए है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बस केवल पूर्व कांग्रेस सरकार की योजनाओं एवं संस्थानों के नाम रखने में ही लगे है, जो हैरत का विषय है। मात्र सरकार आरएसएस के एजेंडे तक ही सीमित हो कर रह गई है। कहा कि जिला सिरमौर में विकास के नाम पर मुख्यमंत्री सिर्फ कोरी घोषणाओं तक ही सीमित रह गए हैं। चुनाव वर्ष में सरकार झूठी घोषणाएं करने लगी है, जिसे प्रदेश की जनता भली भांति जान गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





