HNN/नाहन
सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपनी हार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है इसलिए अपने जीते हुए विधायकों से चुनाव लड़ा रहे हैं। ताकि कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की शर्मनाक हार ना हो। रावत ने बताया कि जीते हुए विधायकों से चुनाव लड़ने का क्या मतलब बनता है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पहले ही अल्पमत में है और ऊपर से दो जीते हुए विधायकों को लोकसभा चुनाव लडवा रहे हैं। उनको पता है कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिर जाएगी क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू झूठी गारंटी देकर प्रदेश की जनता का भरोसा खो चुकी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी को किसी अन्य नेताओं से लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहिए था, लेकिन उन्हें पता है कि दूसरे नेता लोकसभा चुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। क्योंकि अभी पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के हालात ठीक नहीं है। बीते पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी दो राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ अपने हाथों से गवा चुकी है, इसलिए धीरे-धीरे कांग्रेस मुक्त भारत होने जा रहा है।
रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों को भी कांग्रेस पार्टी पर भरोसा नहीं है इसलिए प्रदेश के 6 विधायकों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। रावत ने बताया कि भाजपा का नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी जैसे नेता के हाथ में है जिनकी ताकत का लोहा पूरी दुनिया मानती है। उन्होंने बताया कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की जनता को जो भी गारंटी देते हैं उन गारंटी को समय रहते हुए पूरा भी करते हैं। इसलिए देश और प्रदेश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती हैं। रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने लगातार कई वर्षों तक देश व प्रदेश में राज किया।
लेकिन आज तक किसी भी व्यक्ति के खाते में एक रुपए तक नहीं डाला, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश और प्रदेश की जनता के लिए बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने तो सिर्फ घोटाले ही घोटाले किए, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज तक एक भी घोटाला नहीं होने दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से पहले ही एक नारा दिया था ना खुद खाऊंगा और ना ही दूसरे को खाने दूंगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group