लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस थाना में जमा करवाएं पंजीकृत हथियार

Ankita | 21 मार्च 2024 at 11:37 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश में आम लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में जिन भी लोगों के पास पंजीकृत हथियार हैं उन्हे निर्वाचन से पूर्व संबंधित क्षेत्र के पुलिस थानों में जमा करवाना आवश्यक है।

इस बारे जानकारी देते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी एक जून को हिमाचल प्रदेश में निर्धारित आम लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंडी जिला में पंजीकृत सभी हथियारों को संबंधित पुलिस थानों में जमा करवाना जरूरी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐसे सभी नागरिकों से जिनके पास पंजीकृत हथियार हैं, उन्हें अपने क्षेत्र के पुलिस थाना में जमा करवाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]