Loading...

लोअर राजोल में पेयजल संकट, छह दिन से आपूर्ति ठप

By NEHA Published: 20 Oct 2024, 12:17 PM | Updated: 20 Oct 2024, 12:17 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

लोअर राजोल के कई घरों में पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी की ओर से पेयजल आपूर्ति के लिए लगाया हैंडपंप बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

स्थानीय निवासियों ने जलशक्ति विभाग में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन उन्हें बताया गया है कि फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी ही इस मामले में जिम्मेदार है। लोगों में विभाग के प्रति रोष है और उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित कंपनी को निर्देश दिए जाएं कि इस तरह की मूलभूत सुविधा से लोगों को वंचित न किया जाए।

जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता नवदीप सिंह ने कहा है कि फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी को अवगत करवा दिया है और नया हैंडपंप उसी क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने एक-दो दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन भी दिया है।