ला देवी यूथ क्लब ने किया खेल टूर्नामेंट का आगाज

नशे पर होंगे अब खेल भारी मोटिव के साथ टीमों को निमंत्रण

HNN/ नाहन

नाहन विकासखंड के अंतर्गत बिरला पंचायत के “ला देवी यूथ क्लब” द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी भैया दूज को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी।

बड़ी बात तो यह है कि यह क्लब इस बार एक बड़े संदेश के साथ यह टूर्नामेंट आयोजित करवा रहा है।” नशे पर अब खेल होंगे भारी” इस बड़े संदेश को लेकर प्रतियोगिताओं में महिलाओं को भी शामिल किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ वॉलीबॉल कबड्डी क्रिकेट प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएंगी।

महिला खेल प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, मटका फोड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। ला देवी यूथ क्लब के अनुज भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह खेल प्रतियोगिताएं 6 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।

अनुज ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता की एंट्री 7 नंबर को ली जाएगी। जबकि कबड्डी वॉलीबॉल व अन्य खेल प्रतियोगिताओं सहित महिला खेलों की एंट्री 6 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से पहले ली जानी है।

बड़ी बात तो यह है कि जहां खिलाड़ी अपने खेल प्रतिभाओं का दमखम दिखाएंगे तो वही उनके लिए क्लब के द्वारा प्रोत्साहन के रूप में बड़ी ही आकर्षक राशि रखी गई है।

जिसमें वॉलीबॉल विजेता टीम को 15000 रूपए तथा उपविजेता को 61 सो रुपए दिए जाएंगे। वही कबड्डी विजेता टीम को 11000 तथा उपविजेता को 61 सो रुपए बतौर इनाम दिए जाएंगे। वही क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्लब के द्वारा भारी भरकम इनाम की घोषणा की गई है। जिसमें विजेता टीम को 51 हजार तथा दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 21000 रूपए की नकद धनराशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।

महिला खेल प्रतियोगिताओं में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 51 सौ रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 3100 सौ दिए जाने की घोषणा की गई है। यह प्रतियोगिताएं चौरी देवी मंदिर प्रांगण मैदान में आयोजित की जाएंगी।

बड़ी बात तो यह है कि ला देवी युद्ध क्लब के द्वारा इस टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजन कराने के लिए तमाम तैयारियां भी मुकम्मल कर ली गई है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी विशेष रूप से मंच को तैयार किया गया है। एंट्री व अन्य जानकारी के लिए क्लब के द्वारा नंबर भी जारी किए गए हैं। जिसमें 8278 7279 80, तथा 82194 92835 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस यूथ क्लब की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ना केवल खेल प्रतियोगिताओं को बल्कि पंचायत व आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक गतिविधियों को भी बखूबी अंजाम दिया जाता है। जिसमें स्वच्छता अभियान के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिक सेवा, किसानों को रोचक जानकारियां और इसके साथ साथ पंचायत क्षेत्र में एक स्वच्छ वातावरण बना रहे उसको लेकर भी युवाओं व युवतियों की बड़ी भूमिका रहती है।


Posted

in

, ,

by

Tags: