HNN/ऊना
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन के लिए जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जिला के समस्त आर्म्स लाइसेंस धारकों को आदेश दिए हैं कि वे नजदीकी पुलिस थाने व एम्युनिशन डीलर के पास 25 मार्च सायं 5 बजे तक अपने हथियार जमा करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जमा किए गए हथियार 10 जून सायं 5 बजे तक जारी नहीं किए जाएंगे। आदेशों की अवहेलना करने वाले के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिला दंडाधिकारी ने कहा कि यह आदेश पैरा मिलिट्री, होम गार्ड, पुलिस सिक्योरिटी, बैंक गार्ड या कोई अन्य व्यक्ति जिसे कानून और व्यवस्था की ड्यूटी सौंपी हो, उनके लिए लागू नहीं होंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





