लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

Ankita | 18 मई 2024 at 4:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

चौरासी प्रांगण भरमौर में स्वीप कार्यक्रम आयोजित

HNN/ चंबा

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत जनजातीय उपमंडल मुख्यालय भरमौर के ऐतिहासिक चौरासी प्रांगण में स्वीप कार्यक्रम के तहत आज मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय भरमौर एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या तथा बाल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली ऐतिहासिक चौरासी प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए नए बस स्टैंड तक रवाना हुई। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न स्लोगन ” युवा हो तुम देश की शान….. जागो उठो करो मतदान ” इत्यादि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया।

शत प्रतिशत मतदान को लेकर स्वीप के नोडल अधिकारी स्वरूप कुमार ने लोगों को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में स्कूली विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और साथ ही अपने घर- परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]