HNN/ सोलन
जिला में खान में खुदाई कर रहे कुछ मजदूरों पर रेत का पहाड़ गिर पड़ा। इस दौरान एक मजदूर वही फंस गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही खान चलाने वाले मालिक और ठेकेदार के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
मामला सलोगड़ा के समीप डलैहन का है। यहाँ जब नेपाली मजदूर लाल सिंह और कुछ अन्य मजदूर खान में खुदाई कर रहे थे तो रेत का पहाड़ उस पर गिर गया। जिसके बाद मजदूर को रेत से बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अजय राणा ने पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





