HNN / शिमला
देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ता भारी संख्या में शिमला पहुंच रहे है। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए राजधानी में जगह-जगह नाके लगाए हुए हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेट्स भी लगाए गए हैं। देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ता शिमला में टूटीकंडी क्रॉसिंग पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस दौरान देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने एक बड़ा ऐलान किया। रूमित ठाकुर ने देवभूमि पार्टी का एलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। रूमित के इस ऐलान के बाद कार्यकर्ता भड़क गए और रूमित के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि राजनीति नहीं चलेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group