HNN/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के अंतर्गत पांवटा साहिब में पुलिस थाना माजरा की टीम ने एक व्यक्ति के मकान से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान रमेश चंद निवासी डोईयांवाला डा. गिरी नगर तह. पांवटा-साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना माजरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति के रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से अवैध तौर पर खुद तैयार की हुई 10 लीटर शराब बरामद की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रमेश चंद के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। एसपी रमन कुमार मीणा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





