HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक पिता ने बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। मामला शिमला के जुब्बल क्षेत्र का है, यहां एक पिता अपनी बेटी को 2 साल तक हवस का शिकार बनाता रहा। आखिरकार इन सब से तंग आकर पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता 2020 से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। इतना ही नहीं 4 सितंबर को भी उसके पिता ने उसके साथ अश्लील हरकत की। पिता ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी और उसके साथ मारपीट की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ पोक्सो समेत संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





