HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में 52वीं वरिष्ठ पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम के चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल प्रक्रिया 24 मार्च को सुंदरनगर स्थित महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय के मैदान में आयोजित होगी।
प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी और महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिहार के बेगूसराय में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक 52वीं वरिष्ठ पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक हिमाचली खिलाड़ी खेल किट और अपने आधार कार्ड के साथ 24 मार्च को सुबह 11 बजे मैदान में वरिष्ठ हैंडबॉल कोच अशोक गौतम को रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता एवं खेल कौशल पर आधारित चयन प्रक्रिया में प्रदेश हैंडबॉल संघ की ओर से चयनकर्ता नियुक्त किए जाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




