Loading...

रामपुर में चिट्टा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

By PARUL Published: 28 Oct 2024, 12:50 PM | Updated: 28 Oct 2024, 12:50 PM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल में पुलिस ने राधे गैंग के 6 और चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एस.आई.टी. की टीम ने सैंज-कुमारसैन में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में रामपुर और आनी के युवक शामिल हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की पहचान राजेश, धर्मसैन, उज्ज्वल, ललित, अमित और ध्रुव के रूप में की है। डी.एस.पी. रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे भी इस मामले में कार्रवाई करेगी।

रामपुर और कुमारसैन की एस.आई.टी. लगातार चिट्टा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई इलाके में चिट्टा तस्करी को रोकने में मदद करेगी।