लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्य सचिवालय के कर्मचारी नेताओं के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

NEHA | 13 सितंबर 2024 at 1:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने राज्य सचिवालय के कर्मचारी नेताओं के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर पंद्रह दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। यह कार्रवाई तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की ओर से दिए गए विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव पर की गई है।

राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के पास राजेश धर्माणी की विशेषाधिकार हनन की शिकायत के बाद राज्य सचिवालय प्रशासन के सचिव को इस संबंध में एक चिट्ठी भेजी गई है। इसके साथ धर्माणी की ओर से दिए गए प्रस्ताव की प्रति भी संलग्न की गई है। यह जांच रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी जाएगी, वही इस पर अगला निर्णय लेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को एक पत्र लिखा गया है। इसमें नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री से प्राप्त एक प्रस्ताव पर संजीव शर्मा और अन्य सचिवालय कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों से जवाब मांगा गया है। सचिव ने यह कार्रवाई विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर की है।

इस मामले में सचिवलाय प्रशासन से विभागीय जांच-पड़ताल करवाकर इसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट विधानसभा सचिवालय को 15 दिन में भेजने को कहा है। उसके बाद यह विषय विधानसभा अध्यक्ष के ध्यान में लाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]