भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में आयोजित किया गया था कार्यक्रम
HNN/ नाहन
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में भाषा एवं संस्कृति विभाग ने राज्यस्तरीय राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सिरमौर जिला के धारटीधार क्षेत्र की बिरला पंचायत के डाबरिया गांव से ताल्लुक रखने वाले अनिल कुमार ने सचिवालय कर्मचारी वर्ग में राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट शासकीय कार्य करने हेतु प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें अनिल कुमार सचिवालय में कार्यरत होने से पहले भारतीय सेना में 16 वर्ष की सर्विस कर चुके हैं। अनिल कुमार भारतीय सेना में वर्ष 1997 से 2013 तक कार्यरत रहे। इसके बाद वर्ष 2016 से अनिल कुमार हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत है। वर्तमान में वह बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं विद्युत विभाग में बतौर लिपिक सेवाएं दे रहे हैं।

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्वल्लन के साथ की। इसके बाद पूनम शर्मा की संस्था कला संगम अकादमी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group