लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजनैतिक दल बिना अनुमति न इस्तेमाल करें प्रचार सामग्री- मनीश चौधरी

Ankita | 19 मार्च 2024 at 10:58 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आचार संहिता को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक

HNN/ मंडी

सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 की चुनाव आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया के घोषित होते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित बनाएं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एसडीएम लोक सभा चुनाव को लेकर लागू हुई आदर्श चुनाव आचार संहिता के संबंध में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आम लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर चुनाव आयोग द्वारा लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान सभी राजनैतिक दल व संभावित प्रत्याशी केवल जिला निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी से अनुमति प्राप्त प्रचार सामग्री का ही उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान इस्तेमाल होने वाले विभिन्न वाहनों इत्यादि की अनुमति भी प्राप्त करना अनिवार्य है। साथ ही प्रचार के दौरान इस्तेमाल होने वाली प्रचार सामग्री जिसमें झंडे, बैनर, होर्डिंग, पोस्टर, पंफलेट इत्यादि शामिल है की भी अनुमति राजनैतिक दलों को प्राप्त करना जरूरी है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनैतिक दल विभिन्न तरह की अनुमतियां प्राप्त करने के लिए चुनाव आयोग की सुविधा एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अपील की कि सभी राजनैतिक दल चुनाव प्रचार के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें तथा धर्म, जाति, संप्रदाय को आधार बनाकर ऐसा कोई भी टिप्पणी व कार्य न करें जिससे समाज का आपसी सद्भाव प्रभावित होता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]