Loading...

राजगढ़ में 13 अप्रैल से मनाया जाएगा श्री शिरगुल देवता बैसाखी मेला

By PARUL Published: 20 Mar 2024, 6:42 PM | Updated: 20 Mar 2024, 6:42 PM 1 min read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में 13 से 15 अप्रैल, 2024 तक जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेला मनाया जाएगा। यह मेला राजगढ़ के नेहरू मैदान में मनाया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष श्री शिरगुल देवता मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने आज उपमंडलाधिकारी कार्यालय के सभागार में मेले की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 13 अप्रैल को शिरगुल देवता की पारंपरिक पूजा अर्चना की जाएगी। उसके बाद शिरगुल देवता की पालकी की शोभायात्रा पूरे राजगढ़ शहर में पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले की तीनों संध्याओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन भी समितियों द्वारा किया जाएगा। मेले के अन्तिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के प्रसिद्ध एवं लोक कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि मेले को सफल एवं सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न समितियों एवं उप-समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें धार्मिक आयोजन उप समिति, वित्त एवं लेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका, स्वागत व प्लॉट आवंटन, मंच एवं पंडाल और कुश्ती इत्यादि समितियां शामिल हैं।