राजगढ़ में सड़क हादसा, 39 वर्षीय व्यक्ति की मौत

HNN/ राजगढ़

राजगढ़ उपमंडल के राजगढ़-खेरी मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। हालांकि, व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ से सोलन भी रेफर किया गया था परंतु बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की शिनाख्त चमन सिंह पुत्र हरि सिंह (39) ग्राम गूगल पन्याली डाकघर पराडा तहसील ददाहू जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार ऑल्टो मारुति कार 800 HP18C 2282 में सवार होकर चमन जा रही था कि भनोग के पास गाडी सड़क से नीचे पलट गई।

हादसे में चमन सिंह घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल सोलन रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस कर्मचारी ने बताया कि चमन को सोलन ले जाते वक्त उसने नौणी के पास दम तोड़ दिया। राजगढ़ उपमंडल के डीएसपी भीष्म सिंह ठाकुर ने पुष्टि की है।


by

Tags: