लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजगढ़ में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Ankita | 17 मई 2024 at 7:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक व्यक्ति का शव जंगल से बरामद हुआ है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार यहां सनौरा नेरीपुल सड़क पर राणाघाट पंचायत में सड़क से करीब 150 मीटर नीचे पनेली के जंगल में व्यक्ति का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पेड़ की टहनी काटकर शव को नीचे उतारा। जांच के दौरान पाया गया कि शव काफी हद तक सड़ चुका है, जिससे बदबू आ रही थी। व्यक्ति के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर कीड़े मकौड़े चिपके मिले।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राजगढ़ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल राजगढ़ पहुंचाया, जहां से शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]