लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में शिक्षक एवं अभिभावक संघ की बैठक में सुनील कुमार को चुना गया पीटीए का प्रधान।

NEHA | 14 सितंबर 2024 at 11:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में शिक्षक एवं अभिभावक (पीटीए) जनरल हाउस बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर पिछले शैक्षणिक सत्र 2023-24 की शिक्षक एवं अभिभावक (पीटीए) कार्यकारिणी को भंग किया गया और शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के लिए नई शिक्षक एवं अभिभावक संघ (पीटीए) कार्यकारिणी का गठन किया गया।

शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की यह बैठक प्राचार्य डॉ.बलविंदर सिंह राणा की अगुवाई में आयोजित की गई । इस बैठक में सर्वसम्मति से पीटीए प्रधान संजय कुमार को चुना गया। उप प्रधान पद पर सुरेंद्र कौर, सचिव पद पर डॉ रामकुमार नेगी, संयुक्त सचिव देवराज, कोषाध्यक्ष पवन कुमार को चुना गया ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक गोपाल शर्मा को विषय विशेषज्ञ के रूप में शिक्षक एवं अभिभावक संघ (पीटीए) कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। कार्यकारी सदस्यों में प्रो. कविता कौशल, डॉ.राम सिंह, प्रो. नवीन शर्मा ,कुमारी वंदना एवं विजय कुमार को चुना गया। इस अवसर पर पीटीए सचिव डॉ रामकुमार नेगी ने पीटीए आम सभा को महाविद्यालय द्वारा छात्रों को दिए जा रही सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

नवगठित पीटीए पदाधिकारीयों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने कहा कि महाविद्यालय और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक अभिभावक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी सभी का सहयोग अपेक्षित है तथा महाविद्यालय में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों के लिए पीटीए हमेशा छात्र हित में कार्य करेगी । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]