रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हिमाचल को दी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

ByPRIYANKA THAKUR

Dec 28, 2021

हिमाचल के लोगों की बढ़ेगी आर्थिकी, सेना को मिलेगी राहत

HNN / शिमला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली से हिमाचल को बड़ी सौगात दी है। इस सौगात से ना केवल हिमाचल के लोगों की आर्थिकी बढ़ेगी बल्कि सेना को भी काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शिमला से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

बता दें कि रक्षा मंत्री ने हिमाचल को पांच पुलों की सौगात दी है। इन पुलों के निर्माण से लेह और जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवानों को काफी राहत मिलेगी। तो वही लाहुल-स्पीति सहित लेह लद्दाख के वासियों के बीच भी आर्थिक और सामाजिक संबंधों को काफी मजबूती मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लिए 5 पुल समर्पित करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: