लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यमुना शरद् महोत्सव के संध्याकालीन कार्यक्रम का बलदेव तोमर ने किया शुभारंभ

PRIYANKA THAKUR | 18 अक्तूबर 2021 at 7:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा-साहिब

पांवटा साहिब में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के संध्याकालीन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बलदेव सिंह तोमर उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ संध्याकालीन यमुना पूजा अर्चना कर महोत्सव के संध्याकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेले, तीज तथा त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले में जहाँ आपसी भाईचारा बनता है, वहीं हमें अपनी समृद्ध संस्कृति का बोध भी होता है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर स्वस्थ मनोरंजन का अवसर मिलता है, वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ती हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर मिलते है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार का यमुना शरद महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि कोविड़-19 महामारी के दौरान विकास प्रभावित हुआ, परन्तु प्रदेश सरकार ने विकास की गति को निरंतर जारी रखा, जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बधाई के पात्र हैं।

उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन ने मुख्यातिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उप अध्यक्ष जिला भाजपा कुलदीप राणा, सुभाष चौधरी सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सहित तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, खण्ड विकास अधिकारी अनूप शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]