यमुना नदी में डूबा व्यक्ति, नहीं लगा कोई सुराग

BySAPNA THAKUR

Oct 23, 2021

HNN/ पांवटा

पांवटा साहिब की यमुना नदी में शनिवार को 3:00 बजे के आसपास एक व्यक्ति डूब गया। पुलिस प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया गया और सर्च अभियान चलाया गया परंतु अंधेरा हो जाने के कारण उसका कहीं कुछ सुराग नहीं लग पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुद्वारे में काम करने वाले सेवक ने एक व्यक्ति को यहां पानी में डूबता हुआ देखा। लिहाजा उसने चीखना- चिल्लाना शुरू किया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं दूसरी तरफ इस बाबत जानकारी पुलिस को भी दी गई।

पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और गोताखोरों को बुलाया गया। जिसके बाद गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया तकरीबन 2 घंटे तक चले इस सर्च अभियान में व्यक्ति का कुछ सुराग नहीं लग पाया। लिहाजा अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान बंद कर दिया गया।

The short URL is: