मौसम खुलते ही सैलानियों के लिए बहाल हुई अटल टनल

BySAPNA THAKUR

Dec 7, 2021

HNN/ मनाली

आज मौसम खुलने के साथ ही सैलानियों के लिए अटल टनल भी बहाल कर दी गई। बता दें कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी का क्रम जारी था। अटल टनल रोहतांग के दोनों पोर्टल पर भी भारी बर्फबारी दर्ज की गई थी। लिहाजा, सुरक्षा के दृष्टिगत अटल टनल को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया।

तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में मंगलवार को धूप खिली जिसके चलते अटल टनल को सैलानियों के लिए बहाल कर दिया गया। हालांकि मार्ग पर बर्फ की परत जमी हुई है जिससे वाहनों की स्किड होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा पर्यटकों सहित आम लोगों को भी संभलकर वाहन चलाने की हिदायत दी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

तो वही अटल टनल के बहाल होते ही सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने भी पर्यटकों को लाहौल की ओर अटल टनल के नार्थ पोर्टल व सिस्सु तक आने की अनुमति दे दी है। एसडीएम मनाली डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अटल टनल को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने पर्यटकों से एहतियात बरतने की अपील की है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: