अधिवक्ताओं ने बुझाई लोगों की प्यास, हलवे और चने का प्रसाद भी बांटा
HNN/ नाहन
मोहिनी एकादशी को लेकर जिला न्यायालय परिसर नाहन में अधिवक्ताओं ने शनिवार को मीठे पानी की छबील लगाकर प्रचंड गर्मी के बीच लोगों की प्यास बुझाई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हलवे और चने का प्रसाद भी वितरित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने कालीस्थान मंदिर में शीश नवाया, यहां माता को प्रसाद चढ़ाने के बाद न्यायालय परिसर में छबील लगाई।इस दौरान कामकाज के सिलसिले में न्यायालय परिसर पहुंचे सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही ठंडा और मीठा पानी (शर्बत) पीकर प्रचंड गर्मी से भी राहत की सांस ली।
बता दें कि 19 अप्रैल को मोहिनी एकादशी है। रविवार का दिन होने के चलते अधिवक्ताओं ने शनिवार को छबील लगाकर प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंसराज, सीजेएम नेहा दहिया, एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट गुरमीत कौर, जेएमएफसी विकास कपूर और न्यायाधीश नवकमल भी मौजूद रहे।
छबील सेवा के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अत्री, अमित अग्रवाल, वीरेंद्र पाल, संदीप सिद्धू, राघव ठाकुर, संदीप सिंह, अनुराग शर्मा, अमित पुंडीर, अमन पुंडीर, रुखसार सैय्यद, वीरेंद्र, राजेश, ब्रिजेश, नकुल ठाकुर और दिलदार अहमद समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





