लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा दिवस पर दी बधाई, कहा- हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

PARUL | 2 नवंबर 2024 at 11:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि चाहे प्रदेश की आर्थिक स्थिति हो, औद्योगिक प्रगति हो या फिर समाज को सेवाएं देने की बात हो, हरियाणा ने अपना परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विकास और उन्नति के पथ पर नान स्टाप आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि जवान, किसान और खिलाड़ी हरियाणा की विकास यात्रा में अहम हैं। पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के साथ हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से काम किया है और राज्य के विकास को चरम पर पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम प्रधानमंत्री के साथ मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे और इस यात्रा में हरियाणा अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे हरियाणा को भविष्य में भी नवीन तकनीक व प्रौद्योगिकी से लैस दुनिया का सर्वाधिक विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में अपना योगदान दें ताकि प्रदेश और अधिक खुशहाल और समृद्ध बने।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नवंबर, 1966 को पंजाब से अलग होकर जब हरियाणा अलग राज्य बना था, तो उस समय संसाधन सीमित थे, जबकि आज हरियाणा विकास व उन्नति के मामले में कहीं आगे निकल चुका है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में पूरी दुनिया में हरियाणा का डंका बज रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक लाते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]