Loading...

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी का बड़ा ऐलान, अब ‘विशाखापत्तनम’ होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी

By PRIYANKA THAKUR Published: 31 Jan 2023, 2:31 PM | Updated: 31 Jan 2023, 2:33 PM 0 min read

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आज आंध्र प्रदेश की राजधानी बदलने का एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने नई राजधानी के नाम का ऐलान करते हुए “विशाखापत्तनम” को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी बनाने की घोषणा की है। रेड्डी ने आज मंगलवार को घोषणा की कि “विशाखापत्तनम”आंध्र प्रदेश की नई राजधानी बनेगी।

सीएम रेड्डी की योजना में तीन राजधानियों का निर्माण था। जिसमें अमरावती को विधायी राजधानी के रूप में, विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी के रूप में और कुरनूल को न्यायिक राजधानी के रूप में शामिल किया गया है। इससे पहले 23 अप्रैल 2015 को चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा सरकार ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की अगली राजधानी घोषित किया था।

Tags: