लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

PARUL | 12 नवंबर 2024 at 11:25 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow/शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए किए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप-मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके अदम्य साहस और उनके अतुलनीय बलिदान को कभी नहीं भूला पाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उप-मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत को देश कभी नहीं भूला पाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें