लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माहूंनाग मेला में स्वीप टीम मतदाताओं को कर रही है मतदान के प्रति जागरूक

PARUL | 18 मई 2024 at 2:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट के साथ-साथ चलाया जा रहा है हस्ताक्षर अभियान

HNN/मंडी

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप टीमें सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम करसोग राज कुमार के दिशा-निर्देशों में निरंतर मतदाताओं को जागरूक करने के कार्य में जुटी हुई है। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले मेलों में भी स्वीप टीमें पहुंच कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिस संबंध में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम करसोग ने बताया कि एक जून, 2024 को होने वाले आम लोकसभा चुनावों में मतदान के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय मूल माहूंनाग मेला करसोग में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं को मतदान का महत्व बता कर उन्हें मतदान करने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता स्टाॅल लगाया गया है जहां पर मतदाताओं को मतदान संबंधी प्रक्रिया के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जा रही है। मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया है, जहां पर कोई भी मतदाता अपनी सेल्फी बना सकता है।

सेल्फी प्वांइट पर मतदान के प्रति जागरूक करने वाले स्लोगनों के साथ-साथ मतदाताओं के मताधिकार व कर्तव्य को भी डिस्पले किया गया है ताकि लोग उन्हें पढ़ कर भी अपने मताधिकार व मतदान के महत्व और अपनी मतदान की ताकत को जान सके। सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम ने कहा कि जिला स्तरीय माहूंनाग मेले में स्वीप टीम के द्वारा चुनावों में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतू हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया है।

हस्ताक्षर बोर्ड पर मतदाताओं के हस्ताक्षर करवाकर उनको मतदान करने की शपथ दिलाई जा रही है ताकि युवा, महिला व बुजुर्ग मतदाताओं सहित अन्य सभी वर्गो के मतदाताओं से भागीदारी आगामी आम लोकसभा चुनावों में सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने करसोग विधानसभा क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं व बुजुर्ग मतदाताओं से आहवान किया है कि वे सभी आने वाले लोकसभा चुनावों में बढ़चढ़ कर भाग ले और और अपना मतदान सुनिश्चित करे। राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने में अपना योगदान अवश्य प्रदान करे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]