HNN / ऊना
प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान एक श्रद्धालु ने मां को सोने का छत्र अर्पित किया। इस छत्र का भार 100 ग्राम था। बता दें कि मां के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। यहां पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के श्रद्धालु माता के दरबार में नकद रुपये, सोना व चांदी के आभूषण चढ़ाते रहते हैं।
वही, पिछले महीने भी दो चांदी के छत्र माता के चरणों में दो अनजान श्रद्धालुओं ने चढ़ाए थे। इनमें एक पांच किलो 240 ग्राम का था। उधर, चिंतपूर्णी मंदिर के सहायक मंदिर अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि माता के दरबार में किसी अनजान श्रद्धालु ने 100 ग्राम सोने का छत्र चढ़ाया है।