SUCIDE.jpg

महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, पति पर प्रताड़ित करने का आरोप

HNN/ काँगड़ा

जिला कांगड़ा के शाहपुर के तहत धनोटू में एक महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला की पहचान सरला देवी पत्नी जोगिन्द्र सिंह निवासी कुठेड़ धनोटू के रूप में हुई है। वहीं दूसरी तरफ पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। वहीं पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक महिला सरला देवी के भाई राकेश कुमार सपुत्र दासो राम निवासी सिहंवा ने बताया कि बीती रात उसकी बहन का शव फंदे पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि उसका जीजा जोगिंद्र सिंह सपुत्र दलीपा उसकी बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि दोनों की शादी को काफी साल बीत जाने के बाद भी उनका बच्चा नहीं हुआ।

जिसके चलते उसका जीजा बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इसी के चलते उसकी बहन ने फंदे से लटककर जान दे दी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक महिला के पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे मौके से हिरासत में ले लिया है।


Posted

in

,

by

Tags: