लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मायका पक्ष ने पति पर लगाया आरोप

Ankita | 15 मई 2024 at 12:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत बम्म पंचायत के बम्म टांडा गांव में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका महिला के पति ने बताया कि वह सुबह 7 बजे के करीब टैक्सी लेकर धौलरा मंदिर बिलासपुर गया था और दोपहर 1 बजे के करीब जब घर पर पहुंचा तो पत्नी को टीनपोश मकान की छत पर लगे बांस के साथ दुपटे के साथ लटका हुआ देखा।

वहीं मायका पक्ष से 20 के करीब महिला व पुरुष मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मृतका के पति पर मृतका को जान से मारने के आरोप लगाए। मृतका के पति ने लगभग दस महीने पहले मृतका पर लोहे के डंडे से जानलेवा हमला किया था, जिसके उपरांत महिला मायके चली गई थी। 2 महीने पहले मृतका दोबारा अपने ससुराल आ गई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मृतका की एक 15 वर्षीय बेटी व 17 वर्ष का एक बेटा है। डीएसपी घुमारवी चंद्र पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन जारी है तथा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मायके पक्ष के ब्यान के मुताबिक मृतका के पति पर मुकदमा दर्ज कर पति को पुछताछ के लिए थाना बुलाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]