HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली में एक पर्यटक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है।
मृतक पर्यटक की पहचान गुरलिंग रामचंद्रपा गरील (62) पुत्र रामचंद्रपा गरील, सीटीएस नंबर 29 स्कीम 47 शहयादरी नग्गर, बलगुन दूरदर्शन, कर्नाटक के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना के संबंध में सूचित किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, करीब 25 लोगों का ग्रुप 9 मई को कर्नाटक से मनाली में ट्रेकिंग के लिए आया था। यह सभी 10 मई को मनाली पहुंच गए थे। 12 मई को ये लोग सुबह 8:30 बजे कैंप नंबर 1 नेगी डूघ के लिए निकले।
जिसके बाद सभी सोमवार को नेगी डूघ कैंप नंबर 2 के लिए कुरड़ी जा रहे थे। इस दौरान अचानक ही गुरुलिंग रामचंद्रपा गरील की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group