HNN/मनाली
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने गश्त के दौरान भूतनाथ मंदिर के पास एक व्यक्ति से 486 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान चमन लाल पुत्र किरदास निवासी गांव सारस पोस्ट ऑफिस और तहसील बाली चौकी जिला मंडी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान भूतनाथ मंदिर मनाली के पास एक व्यक्ति कब्जे से 486 ग्राम गांजा बरामद किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद उन्होंने उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना मनाली एनडीपीएस की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी डॉ. गोकुल कार्तिकेन ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





