लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित करें सभी मूलभूत सुविधाएं- सामान्य पर्यवेक्षक

PARUL | 16 मई 2024 at 9:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में लोकसभा चुनाव संबंधी किए गए प्रबंधों एवं कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

HNN/बिलासपुर

1 जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव के दिन जिले में बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। यह निर्देश लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पुनिया ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बिलासपुर में लोकसभा चुनाव संबंधी किए गए प्रबंधों एवं कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना एवं निगरानी के लिए गठित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों से ताजा स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम्स और मतगणना केंद्रों में आवश्यक प्रबंधों, मतदान ड्यूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं उनके रहने-खाने के प्रबंधों, पुलिस और होमगाड्र्स की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की स्थिति, एमसीएमसी कंट्रोल रूम, सुविधा ऐप एवं सी-विजिल ऐप, व्यय निगरानी और स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में विस्तार जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की पूर्ति के लिए चुनावी कार्यों में तैनात सभी कर्मचारी संपूर्ण दृढ़ता व लगन के साथ अपने कार्यों की पूर्ति करें। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया का स्वागत किया तथा उन्हें चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया।

हमीरपुर लोकसभा के लिए नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी ने भी ईवीएम वीवीपीएटी तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधन के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ निधि पटेल, चारों विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]