लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

SAPNA THAKUR | 4 दिसंबर 2022 at 11:16 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना से संबंधित रिहर्सल समूर कलां स्थित कला केंद्र भवन में आयोजित की गई। ईवीएम से संबंधित मतगणना के विषय में आयोजित इस रिहर्सल प्रक्रिया में ऊना जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के करीब 450 अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा राजस्व विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को पीपीटी तथा वीडियो सहित सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न माध्यमों के अलावा व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने ईवीएम मतगणना से संबंधित शंकाओं बारे व्यावहारिक प्रश्न भी पूछे जिसके बारे में प्रशिक्षकों तथा जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित किसी भी शंका का इस रिहर्सल प्रक्रिया में व्यावहारिक अभ्यास द्वारा हल कर लें ताकि मतगणना के दौरान त्रुटि की कोई भी संभावना न रहे। उन्होंने बताया कि दूसरे दौर की मतगणना रिहर्सल आगामी 7 दिसंबर 2022 को सुबह 10 बजे संबंधित निर्वाचन अधिकारी स्तर पर होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]