लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मतगणना के लिए कुल लगेंगे इतने टेबल, यह करेंगे गिनती…

PRIYANKA THAKUR | 2 दिसंबर 2022 at 10:35 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना कर्मचारियों की रेंडमाइजेशन संपन्न

HNN / कांगड़ा

हिमाचल विधानसभा निर्वाचन के तहत कांगड़ा जिले में मतगणना कार्य के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपथिति में मतगणना कर्मचारियों की रेंडमाइजेशन के दौरान डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि विधानसभा के आम चुनावों की मतगणना 8 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने मतगणना में लगे कर्मचारियों की रेंडमाइजेशन कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य के लिए जिलेभर में एक हजार के करीब अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मतगणना कार्य कड़ी सुरक्षा में किया जाएगा।

जिले में कुल लगेंगे 209 टेबल

उपायुक्त ने बताया कि जिले में मतगणना के लिए कुल 209 टेबल लगेंगे। जिनमें 161 टेबल ईवीएम के लिए और 48 टेबल डाक मतपत्रों की गिनती के लिए स्थापित किए जाएंगे।

यह करेंगे गिनती

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि ईवीएम के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल पर एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक होंगे। वहीं, पोस्टल बैलट की गिनती के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल में एक-एक माईक्रो ऑब्जर्वर और मतगणना पर्यवेक्षक तथा दो मतगणना सहायक रहेंगे। उन्होंने बताया कि डाकमत पत्रों की गिनती की गति बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए प्रत्येक टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी रहेंगे।

प्रत्येक टेबल पर रहेगा एक एजेंट

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि हर मतगणना केंद्र के प्रत्येक टेबल में चुनाव लड़ रही राजनीतिक पार्टी का एक ही एजेंट रहेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों को अपने एजेंट निश्चित कर उनकी सूचि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाने को कहा। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र पर मोबाईल फोन का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। अतः सभी एजेंट बिना फोन के ही केंद्रों पर आएं। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी।

8 तारीख को सुबह 8 बजे तक स्वीकार होंगे डाक मतपत्र

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी द्वारा 8 दिसम्बर सुबह 8 बजे तक प्राप्त डाक मतपत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रशासन ने डाक विभाग को निर्देश दे दिए हैं कि डाक मतपत्र जिस दिन प्राप्त हों उन्हें उसी दिन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी तक पहुंचाया जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]