HNN / बिलासपुर
मंदिर न्यास श्री बाबा बालक नाथ शाहतलाई की बैठक शाहतलाई में आयुक्त मंदिर न्यास एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से झंडूता विधानसभा के विधायक जे.आर.कटवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को अपना मार्गदर्शन दिया और मंदिर न्यास के विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करने के लिए अपने अमूल्य सुझाव दिए और श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर मंदिर न्यास के आय व्यय पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिसमें मंदिर न्यास के अध्यक्ष एंव उपमण्डलधिकारी झण्डूता कुलदीप पटियाल ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए विधायक व हाउस को बताया कि वर्ष 2021 में न्यास द्वारा 2 करोड़ 64 लाख 50 हजार रूपये का प्रावधान मंदिर के विभिन्न विकास कार्यो के लिए किया गया था। जिसके तहत 2 करोड़ 30 लाख 87 हजार रूपये से अधिक खर्च कर दिया गया है जबकि कोरोना काल की वजह से 1 करोड़ 61 लाख 41 हजार 187 रूपये की आय हुई है। बैठक में 2022 के लिए मंदिर न्यास के विकास कार्यो के लिए 3 करोड़ 70 लाख का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस अवसर पर मंदिर न्यास के आयुक्त पंकज राय ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और बाजार के साैंदर्यकरण के लिए टाइलों का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि मंदिर न्यास के कर्मचारियों को वेलफेयर फंड़ और लीव इनकैशमेंट का भी प्रावधान किया जा रहा है। बैठक में मंदिर न्यास के लंगर को चलाने और हेलीपैड रोड़, मस्त राम की दुकान से शिव मंदिर बच्छरेटू, चरण गंगा से मुख्य सड़क तलाई, घुमारवीं रोड़ एवं पुलिस स्टेशन से डुग खड्ड तक पेवर ब्लॉक लगाने के बारे में सहमति प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त गुरनाझाड़ी और तलाई, बछरेटू मार्ग पर एक-एक हैंडपंप लगाने की भी सहमति दी गई। उपायुक्त ने कहा कि शहर में यातायात को दुरूस्त बनाए रखने के लिए मंदिर न्यास के पदाधिकारियों के साथ पुलिस के माध्यम से एक कमेटी का गठन किया जाएगा ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक कारगर योजना बनाई जा सके। बैठक में मंदिर परिसर और शहर के विभिन्न रास्तों व मार्गो पर हाईमास्ट लाइट, सौर उर्जा लाइटें लगाने सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





