Due-to-the-contact-of-Minis.jpg

मंत्री वीरेंद्र कंवर की संपर्क से समर्थन यात्रा को मिला रहा भरपूर जन समर्थन

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ग्राम पंचायत तनोह के डडियार, लठियाणी के चैहडू, राजली बनियालां, ऊपरली राजली, कैहल्वीं, त्यासर व बंजाल में सम्पर्क से समर्थन यात्रा निकाली। सम्पर्क से समर्थन यात्रा को स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिला। सम्पर्क से समर्थन यात्रा के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राजली बनियालां, चैहडू़ व राजली ऊपरली में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के भूमिपूजन व उद्धघाटन किए।

वीरेंद्र कंवर ने लगभग साढे़ 26 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले चैहडू कुआं से गांव बलियालां लिंक रोड का भूमि पूजन किया। इसके अलावा लगभग 7 लाख रूपये से निर्मित सामुदाय भवन राजली बनियालां तथा लगभग साढे़ 6 लाख रूपये से निर्मित महिला मंडल ग्रामीण हट राजली ऊपरली का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस में गत चार वर्षों में पानी, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे आवश्यक जरूरतों को मजबूत किया है।

वहीं कुटलैहड़ को पहले पिछडे़ इलाकों के रूप में जाना जाता था लेकिन अब कुटलैहड़ को वरदान के रूप में बदलने के लिए पर्यटन की संभावानाओ को तराशा गया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में पैराग्लाईडिंग व वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के साथ-साथ ईको टूरिज्म की साईटस को आईडेंटिफाई किया गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कुल 45 करोड़ रूपये खर्च किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 20 करोड़ रूपये की राशि केंद्र सरकार व प्रदेश नीति नई राहे नई मंजिलों के माध्यम से स्वीकृति हुई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि टूरिज्म को मजबूत करने के लिए 25 करोड़ रूपये की राशि भी स्वीकृति की गई है।

मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में कुटलैहड़ को विश्व के मानचित्र पर उभारा जाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल और सिंचाई योग्य जल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गत चार वर्षों में पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर 150 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजली में चैक डैम बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल पाएगा। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्राम पंचायत लठियाणी में 14वें वित्तायोग के तहत 85 लाख रूपये की राशि विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए खर्च की गई है, जबकि 15वें वित्तायोग से 20 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार देश के पात्र किसानों को तीन किश्तों में 6 हज़ार प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान कर रही है।


Posted

in

,

by

Tags: