उम्मीदवार कल इतने बजे तक वापस ले सकते हैं नामांकन….
HNN/ मंडी
नामांकन पत्र वापस लेने के पहले दिन 2-मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनावों के लिए किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
यह जानकारी रिटर्निंग आफिसर, मंडी संसदीय क्षेत्र, अपर्वू देवगन ने देते हुए बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र से 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए थे।
उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश चंद भारद्वाज, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के नरेन्द्र कुमार, भारतीय परिवार पार्टी के विनय कुमार, हिमाचल जनता पार्टी के महेश सैणी और निर्दलीय उम्मीदवार आशुतोष महंत दिनेश कुमार भाटी, राखी गुप्ता तथा सुभाष स्नेही सहित कुल 10 उम्मीदवार हैं।
अपर्वू देवगन ने बताया कि 17 मई सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





