लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंडी में चिट्टे के साथ दबोचे पंजाब के 2 युवक

PARUL | 20 मार्च 2024 at 1:03 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को 21.87 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान प्रदीप कपिल पुत्र अश्वनी कुमार व लवप्रीत निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर प्रदीप कपिल व लवप्रीत की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके हवाले से 21.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा अब आरोपी युवकों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]