मंडी की कनिका शर्मा बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

By PARUL Published: 16 May 2024, 1:07 PM | Updated: 16 May 2024, 1:07 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर की कनिका शर्मा नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी है। कनिका शर्मा उपमंडल सुंदरनगर के बीणा गांव की निवासी है। कनिका शर्मा (30) पत्नी देशराज शर्मा ने हाल ही में नर्सिंग लेफ्टिनेंट कॉमन पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है।

कनिका शर्मा सेना अस्पताल सेंट्रल कमांड लखनऊ में सेवाएं देंगी। कनिका शर्मा के पति देशराज शर्मा आईआईएम सिरमौर में बतौर कनिष्ठ अभियंता तैनात हैं। कनिका की चार साल की बेटी है।

कनिका ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने सुसराल और मायका पक्ष के सहयोग व मार्गदर्शन को दिया है। कनिका की उपलब्धि से ससुराल व मायके पक्ष में खुशी का माहौल है।