HNN / काँगड़ा
वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य के लोगों को पारदर्शी तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की 4 साल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। यह उदगार उन्होंने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पुंदर पंचायत के तहत गांव पलोटा(द्रमण) तथा नागनी पंचायत के रिन्ना गांव में जनसभाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
वन मंत्री ने इस दौरान नागनी पंचायत के बाण गांव में 2.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित महिला मंडल भवन तथा 23 लाख रुपए की लागत से बनाए गए जखबड़ से रिन्ना गांव के सम्पर्क मार्ग का भी उदघाटन किया। उन्होंने हरिजन बस्ती नागनी का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। वन मंत्री ने इस मौके पर जन समस्याओं को भी सुना तथा अधिकतर का मौके पर निपटारा कर दिया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने कोटपलाहड़ी पंचायत के घट्टा गांव में तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले जजंघर का भी शिलान्यास किया। रिन्ना में लिंक मार्ग के लिए 10 लाख रुपए, महिला मंडल भवन बाण को जरूरी सामान खरीदने के लिए अपनी तरफ से 31 हज़ार रुपए, वाटर कूलर तथा टाइल्स लगवाने की घोषणा की। उन्होंने भवन निर्माण के लिए जमीन देने वाले दानी श्री अच्छर सिंह को शॉल व टोपी पहना कर सम्मानित किया।