लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भूस्खलन से ढाई मंजिला मकान जमींदोज, मलबे में दबे एक गाय सहित 18 कुत्ते

Ankita | 19 मार्च 2024 at 2:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के उपमंडल मनाली के जगतसुख में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने से ढाई मंजिला मकान ढह गया है। इसके अलावा एक गाय सहित 18 कुत्ते मलबे की चपेट में आ गए है। घर का सारा सामान भी मलबे में दब गया। बता दें भूस्खलन से लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नवदीप सिंह पुत्र सतगुरु सिंह निवासी गांव हरिपुर मनाली ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेवनिवृत हुए हैं। उनकी पुत्री गायत्री ने जगतसुख के नागनी नाले में योगेश का ढाई मंजिला मकान किराये पर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गायत्री यहां एनजीओ चलाकर जानवरों का रेस्क्यू सेंटर चलाती हैं। नवदीप ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ जगतसुख में रहते हैं। मकान में एक गाय व 24 कुत्ते भी थे। रात को जब वे सोए हुए थे तो जोरदार धमाका हुआ।

जब उठकर देखा तो पहाड़ी में हुए भूस्खलन का मलबा घर में आ गया। भूस्खलन में एक गाय सहित 18 कुत्ते मलबे में दब गए। मलबे से छह कुत्तों को जीवित निकाला गया। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]