WORLDCUP.jpg

भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट…….

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा। इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है।

मुंबई में मंगलवार को 13वें वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी किया गया। यह पूरा टूर्नामेंट 46 दिनों का होगा। वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछले बार की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा। वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी।

वनडे विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूल

तारीखमैचमैदान
5 अक्तूबरइंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंडअहमदाबाद
6 अक्तूबर पाकिस्तान बनाम क्वालिफायर 1हैदराबाद
7 अक्तूबरबांग्लादेश बनाम अफगानिस्तानधर्मशाला
7 अक्तूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर 2दिल्ली
8 अक्तूबरभारत बनाम ऑस्ट्रेलियाचेन्नई
9 अक्तूबरन्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर 1हैदराबाद
10 अक्तूबरइंग्लैंड बनाम बांग्लादेशधर्मशाला
11 अक्तूबरभारत बनाम अफगानिस्तानदिल्ली
12 अक्तूबरपाकिस्तान बनाम क्वालिफायर 2हैदराबाद
13 अक्तूबरऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीकालखनऊ
14 अक्तूबरइंग्लैंड बनाम अफगानिस्तानदिल्ली
14 अक्तूबरन्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेशचेन्नई
15 अक्तूबरभारत बनाम पाकिस्तानअहमदाबाद
16 अक्तूबरऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर 2लखनऊ
17 अक्तूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालिफायर 1धर्मशाला
18 अक्तूबरन्यजीलैंड बनाम अफगानिस्तानचेन्नई
19 अक्तूबरभारत बनाम बांग्लादेशपुणे
20 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तानबेंगलुरु
21 अक्तूबरइंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकामुंबई
21 अक्तूबरक्वालिफायर 1 बनाम क्वालिफायर 2लखनऊ
22 अक्तूबरभारत बनाम न्यूजीलैंडधर्मशाला
23 अक्तूबरपाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान चेन्नई
24 अक्तूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशमुंबई
25 अक्तूबरऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर 1दिल्ली
26 अक्तूबरइंग्लैंड बनाम क्वालिफायर 2बेंगलुरु
27 अक्तूबरपाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीकाचेन्नई
28 अक्तूबरबांग्लादेश बनाम क्वालिफायर 1कोलकाता
28 अक्तूबरऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंडधर्मशाला
29 अक्तूबरभारत बनाम इंग्लैंडलखनऊ
30 अक्तूबरअफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर 2पुणे
31 अक्तूबरपाकिस्तान बनाम बांग्लादेशकोलकाता
1 नवंबरन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पुणे
2 नवंबरभारत बनाम क्वालिफायर 2मुंबई
3 नवंबरक्वालिफायर 1 बनाम अफगानिस्तानलखनऊ
4 नवंबरइंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलियाअहमदाबाद
4 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तानबेंगलुरु
5 नवंबरभारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाकोलकाता
6 नवंबर बांग्लादेश बनाम क्वालिफायर 2दिल्ली
7 नवंबरऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तानमुंबई
8 नवंबरइंग्लैंड बनाम क्वालिफायर 1पुणे
9 नवंबरन्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर 2बेंगलुरु
10 नवंबर दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तानअहमदाबाद
11 नवंबर भारत बनाम क्वालिफायर 1बेंगलुरु
12 नवंबरइंग्लैंड बनाम पाकिस्तानकोलकाता
12 नवंबरऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेशपुणे
15 नवंबरपहला सेमीफाइनलमुंबई
16 नवंबरदूसरा सेमीफाइनलकोलकाता
19 नवंबरफाइनल मैचअहमदाबाद

Posted

in

by

Tags: